छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: एक्सप्रेस-वे से गांजा तस्करी, युवक गिरफ्तार
Shantanu Roy
12 Jun 2026 8:14 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा के कालाहांडी से गांजा लेकर रायपुर पहुंचा था और इसे स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 को थाना गंज पुलिस की पेट्रोलिंग टीम अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी क्षेत्र से गांजा लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैय्यद मुस्तकीन पिता सैय्यद सैफुल्लाह अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी श्रद्धा विहार कॉलोनी, मोतीनगर, थाना टिकरापारा रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग से पैकेटों में रखा कुल 1.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी यह गांजा ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र से लेकर आया था और रायपुर में इसकी सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में गांजे के स्रोत और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
Tagsरायपुर गांजा तस्करीकालाहांडी गांजागंज थाना पुलिसएनडीपीएस एक्टसैय्यद मुस्तकीननशीला पदार्थ बरामदनशीला पदार्थRaipur Ganja smugglingKalahandi GanjaGanj Police StationNDPS ActSyed Mustakeendrugs recoverednarcoticsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





