छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: मुसीबत में सहारा बना कॉल सेंटर, घंटेभर में दूर हुई समस्या और मिल गया मूल निवास प्रमाण पत्र

Nil dhankar
2 Aug 2024 4:30 PM IST
Raipur Breaking: मुसीबत में सहारा बना कॉल सेंटर, घंटेभर में दूर हुई समस्या और मिल गया मूल निवास प्रमाण पत्र
x

विष्णु के सुशासन का असर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का किया धन्यवाद

रायपुर raipur news । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। सुंदर नगर निवासी अशोक दीवान ने अपने बेटे आदित्य दीवान और पुत्री अदिति दीवान का मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने आवेदन किया था।

बेटे आदित्य का 2 अगस्त को बीटेक मे प्रवेश लेने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य था, अनुमोदन के बाद भी उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया था, तभी उन्होंने जिला प्रशासन के कॉल सेंटर में कॉल किया और तत्काल उनके मूल निवास प्रमाण पत्र को जारी कर दिया गया। घंटे भर में ही मूल निवास प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया। इस समस्या का तत्काल निराकरण होने से वे खुश है। समस्या सुलझने पर अशोक दीवान ने संतुष्टी जताया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया। Basic address proof

Next Story