छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: ट्रेन से कटे युवक के दोनों पैर, मेकाहारा में इलाज जारी

Shantanu Roy
6 July 2024 6:42 PM IST
Raipur Breaking: ट्रेन से कटे युवक के दोनों पैर, मेकाहारा में इलाज जारी
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के मोवा रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर एक युवक के दोनों पैर कटे हुए मिले है। मोवा रेलवे ट्रैक पर आज शाम 5 बजे एक युवक घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था जिसे आस-पास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। हालांकि युवक की मौत नहीं हुई है मगर युवक के दोनों पैर कटने की वजह से उसकी हालत नाजुक है। जिसे मेकाहारा अस्पताल Mekahara Hospital में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामलें में जांच कर रही है। दरअसल, यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। मोवा रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक के दोनों पैर कटे हुए मिले है।

खबर पर लगातार अपडेट जारी है...
Next Story