छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: NH पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त
Shantanu Roy
24 March 2025 7:04 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। अवैध विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात टाटीबंध चौक के पास नेशनल हाईवे-53 पर संदेह के आधार पर एक ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब और ट्रक की कुल कीमत ₹26,81,200 आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक जागीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 2 कार्टून में 24 बोतल जागर माईएस्टर हर्बल व्हिस्की और 1 कार्टून में 12 बोतल जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल स्कॉच व्हिस्की मिली। यह शराब हरियाणा से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से खपाने के लिए लाई गई थी। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2), 36, और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsरायपुर शराब तस्करीअवैध विदेशी शराबआबकारी विभाग कार्रवाईट्रक जब्तशराब माफियाRaipur liquor smugglingillegal foreign liquorexcise department actiontruck seizedliquor mafiaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





