छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: दुकानों में बिक रहा गौमांस, पुलिस ने मारा छापा

Shantanu Roy
30 Jan 2025 9:03 PM IST
Raipur Breaking: दुकानों में बिक रहा गौमांस, पुलिस ने मारा छापा
x
हिंदू संगठन ने किया जमकर विरोध
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से गौ मांस बिक्री का मामला सामने आया है. पुलिस ने शहर के नार्थ ईस्ट फूड कार्ट नामक किराना दुकान में छापेमारी कर बीफ करी के सैंकड़ों डब्बे जब्त किए हैं. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल ने नार्थ ईस्ट फूड कार्ट में गौ मांस बिक्री की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने दुकान में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने दुकान में बीफ करी के पैक्ड सैंकड़ों डब्बों को जब्त कर लिया है और सभी के परीक्षण के लिए लैब भेज दिया है। इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि गौ मांस बिक्री की शिकायत मिली थी. जिसके आधार पर छापेमारी की गई है और सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।
Next Story