छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: रामनगर अपहरण और मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी

Nilmani Pal
23 July 2024 11:14 AM IST
Raipur Breaking: रामनगर अपहरण और मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर के युवक का अपहरण kidnapping कर मंदिर हसौद ले जाकर पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रिंस बागड़े, अंशुल समेत 2 अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ने आई है। Gudhiyari Police Station गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है।

chhattisgarh news जानकारी के अनुसार आरोपित और प्रार्थी दोनों दोस्त है। पुराने विवाद के चलते आरोपित प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक से मारपीट की। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। बेसबाल से पीटते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद बदमाशों ने वीडियो को वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी क्षेत्र के एक घर के कमरे में बंद कर पिटाई की गई। इसके बाद उसे कार में बैठाकर मंदिर हसौद क्षेत्र में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई कर दी, जिससे युवक बेहोश हो गया। बेहोश होने पर मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। chhattisgarh

Next Story