छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: आरंग पुलिस ने मवेशी तस्कर को किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 July 2025 7:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आरंग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बोलेरो पिकअप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमें तीन मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। वाहन चालक के पास परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज भी नहीं पाए गए। आरंग थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (सउनि) ने बताया कि दिनांक 24 जुलाई की रात्रि को आरक्षक क्रमांक 2658 दीनदयाल सोनवानी एवं आरक्षक क्रमांक 1865 नियाज खान के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर निकले थे।
इसी दौरान ग्राम पारागांव के पास एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप (क्रमांक CG06-GX-5902) में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर उड़ीसा कटिंग के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ग्राम निसदा की ओर से आने वाले वाहन की घेराबंदी की। इस दौरान साक्षी के रूप में दुर्गेश यादव और अनिल जलक्षत्री को नोटिस देकर बुलाया गया। कुछ देर बाद वाहन आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस देखकर चालक ने वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तत्परता से घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।
आरोपी की पहचान और खुलासा
पूछताछ में चालक ने अपना नाम आशीष यादव पिता करण यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गुरुद्वारा के पीछे, पंजाबी पारा, वार्ड क्रमांक 13, महासमुंद बताया। उसने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा मवेशी बेचने के लिए ले जा रहा था। जब पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 2 भैंस और 1 भैंस का बच्चा (कुल 3 मवेशी) पाए गए, जिन्हें बिना चारा-पानी और अमानवीय रूप से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। चालक से मवेशी परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मौके पर पंचनामा तैयार कर वाहन, मवेशी और आरोपी को थाना लाया गया।
संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज
आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11, एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही बीएनएसएस की धारा 94 के अंतर्गत भी नोटिस दिया गया। पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है।
Tagsमवेशी तस्करीCow Smugglingआरंग थानाArang Police Stationबोलेरो पिकअप जप्तBolero Pickup Seizedपशु क्रूरता अधिनियमAnimal Cruelty Actछत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियमChhattisgarh Cattle Preservation Actउड़ीसा मवेशी बिक्रीOdisha Cattle Transportअवैध पशु परिवहनIllegal Animal Transportपुलिस कार्रवाई रायपुरRaipur Police Actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





