छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 March 2026 8:17 PM IST
Raipur Breaking: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और अनाचार के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी को ओडिशा के धरमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 15 जनवरी 2026 की है, जब एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को आरोपी ने यह कहकर अपने साथ ले गया कि “तुम्हारी दीदी बुला रही है।” इसके बाद आरोपी उसे स्कूटी में बैठाकर सड्डू स्थित अपने घर ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाना सरस्वती नगर में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 जनवरी 2026 को पीड़िता को बरामद कर लिया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष उसका विधिवत कथन दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान खड़ाराजू उर्फ राजू सेन उर्फ रेमंड (29 वर्ष) के रूप में की, जो रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र का निवासी है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ओडिशा के धरमगढ़ में मिली।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए धरमगढ़ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर लाया गया और 18 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुरसरस्वती नगरनाबालिगआरोपी गिरफ्तारओडिशाधरमगढ़खड़ाराजूराजू सेनरेमंडअनाचारपॉक्सो एक्टबीएनएसपुलिस कार्रवाईपीड़ितास्कूटीसड्डूकेंद्रीय जेलमहिला पुलिसअपराधRaipurSaraswati Nagarminoraccused arrestedOdishaDharamgarhKhadarajuRaju SenRaymondincestPOCSO ActBNSpolice actionvictimscootySadduCentral Jailwomen policecrimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story