छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: पुरानी बस्ती में चाकू लेकर घूमने वाला आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Nov 2024 12:06 AM IST
Raipur Breaking: पुरानी बस्ती में चाकू लेकर घूमने वाला आरोपी बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। विवरण इस प्रकार है।

दिनांक 15.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ढीमर समाज भवन के पास महामाई पारा ढीमर पारा में एक व्यक्ति मध्यम बदन जो सफेद ,छींटदार शर्ट नीला जींस पहना हुआ है,जो अपने पास चाकू लेकर घूम रहा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहा।आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग लोहे का चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 488/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 15.11.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Next Story