छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: पंडरी थाने में आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी...SSP ने दिये मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश

Admin2
28 Oct 2020 6:28 PM IST
RAIPUR BREAKING: पंडरी थाने में आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी...SSP ने दिये मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश
x
घटना राजधानी रायपुर के पंडरी थाने का है

रायपुर। पंडरी थाने में आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। बताया जा रहा मृतक आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लाया गया था। SSP ने मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिये है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर युवक ने शौचालय का बहाना बनाकर बाथरूम में खुद को फांसी लगा ली।

इस मामले में रायपुर एसएसपी अजय यादव ने बताया कि "चाकूबाजी मामले के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था, उसी आरोपी में से एक ने शौचालय के भीतर फांसी लगाने की कोशिश की थी, गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी है, इस मामले में जांच चल रही है"


Next Story