छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: भवानी नगर में युवक की हत्या, सगे भाइयों को पुलिस ने कुछ घंटों में किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 July 2025 8:52 PM IST
Raipur Breaking: भवानी नगर में युवक की हत्या, सगे भाइयों को पुलिस ने कुछ घंटों में किया गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी नगर स्थित एक खाली मैदान में बीते शनिवार रात को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सगे भाई निकले, जिन्हें पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस वारदात में मारे गए युवक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है। मृतक के पिता ललित राव की शिकायत पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 164/25, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 19 जुलाई 2025 की रात लगभग 9:30 बजे उनका पुत्र सुनील राव खदान की ओर गया था, जहां मोहल्ले के युवक राहुल यादव उर्फ दादू (20 वर्ष) और उसका भाई ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ साधू (19 वर्ष) ने उसे गालियां देते हुए रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, एवं थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सुनील राव बार-बार उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर जाता था, जिससे दोनों भाई नाराज़ थे। इसी बात को लेकर उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त रॉड और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Tagsरायपुर हत्याखम्हारडीह वारदातभवानी नगर हत्यासगे भाई आरोपीरॉड कुल्हाड़ी हमलायुवक की हत्यापुलिस गिरफ्तारीRaipur MurderBhawani Nagar CrimeKhamhardih HomicideBrothers Killed YouthRod Axe AttackYouth Murder CaseRaipur Police Actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story