छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 July 2025 12:18 AM IST
Raipur Breaking: भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीनगर बस्ती में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या गैती (फरसा) मारकर की गई, जिसमें मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राव बस्ती में दबंगई करता था और आए दिन मोहल्ले में लोगों को धमकाता रहता था। इसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों—ओमप्रकाश यादव और राहुल यादव ने गुस्से में आकर सुनील राव पर गैती से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की विस्तृत वजहों की जांच कर रही है।
Tagsरायपुर हत्यागैती से हत्याभवानीनगरखम्हारडीह थानादो भाई गिरफ्तारसुनील राव मर्डरRaipur MurderBhawaninagar KillingAxe AttackBrothers ArrestedKhamhardih Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story