छत्तीसगढ़
रायपुर ब्रेकिंग: फ्लॉवर क्विन्स टेंट हाउस में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Nil dhankar
24 Sept 2021 3:06 PM IST

x
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. रायपुर के छेरीखेड़ी स्थित फ्लॉवर क्विन्स टेंट हाउस में भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण अज्ञात है. स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक टेंट हाउस के पूरे गोदाम में तेजी से आग फैल गई है. इस हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला है.
दमकलकर्मी याकूब स्टीफन ने बताया कि कुछ देर पहले आग लगने की सूचना मिली थी. छेड़ीखेड़ी स्थित फ्लॉवर क्विन्स के गोदाम में आग लगी है. दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है. फ़िलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. दमकल के और भी वाहनों की आवश्यकता पड़ सकती है.
Next Story





