छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: टिकरापारा चाकूबाजी मामलें में 5 युवक गिरफ्तार
Shantanu Roy
12 July 2024 12:26 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में बुधवार की रात चाकूबाजी हुई है। मारपीट और हमले में दोनों पक्षों के 3 से 4 युवक घायल हुए हैं। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के मदनी चौक का है। पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि, आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई है। पहले से युवकों का पुराना विवाद था। इस मामले में एक आरोपी के पास से चाकू बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। बाकी 4 आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद नशे के कारोबार को लेकर है। दोनों गुटों के लोग नशे के कारोबार से जुड़े हुए है। अवैध तरीके से क्षेत्र में कारोबार करते हैं। इससे पहले भी क्षेत्र वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में मारपीट की घटना हो चुकी है। बुधवार को बदला लेने के लिए एक गुट के लोगों ने दूसरे पर हमला कर दिया। दो गुटों की मारपीट को लेकर एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर टिकरापारा थाना के प्रभारी दुर्गेश राउत ने बताया कि, यह वीडियो बुधवार को हुई घटना का नहीं है। 4 जुलाई को मारपीट की घटना का वीडियो है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





