छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: वाहन पलटने से 40 लोग घायल

Nil dhankar
26 Feb 2023 10:09 AM IST
रायपुर ब्रेकिंग: वाहन पलटने से 40 लोग घायल
x

रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक वाहन पलटने से 40 लोग घायल हुए है. घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है. तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. घायलों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि 40 मजदूर वाहन में सवार होकर CIL बाड़ी काम करने जा रहे थे. वाहन अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ है. इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है. तीन लोगों की हालत नाजुक है. सभी के परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है. जाँच के बाद ही हादसे पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story