छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: जोन आयुक्त समेत 4 कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित

Nil dhankar
10 Feb 2022 4:48 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग: जोन आयुक्त समेत 4 कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन आयुक्त समेत 4 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है. मिली जानकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट आते ही सभी होम आइसोलेटेड हो गए. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 1219 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 2040 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कल मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर से है. वही 10 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.




Next Story