Raipur Breaking: कार गराज में फायरिंग मामलें में 4 आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को उनकी चारपहिया वाहन के साथ व्ही.आई.पी. टर्निंग के पास भागते हुए देखा गया जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के चारपहिया वाहन का पीछा करते हुए पकड़ा गया। चारपहिया वाहन में 02 लोग सवार थे जिन्होने पूछताछ में अपना नाम जसपाल सिंह रंधावा एवं अभिजोत रखराज निवासी रायपुर का होना बताया गया। साथ ही 01 अन्य वाहन में 02 व्यक्ति को भी मोवा पण्डरी के निकट घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ में अपना नाम जरनैल सिंह रंधावा एवं हरप्रीत सिंह रंधावा निवासी रायपुर का होना बताया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पिस्टल, 01 नग 12 बोर बन्दुक, 01नग sniper, 01 नग चाकू एवं 02 नग चारपहिया वाहन सफारी एवं थार जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में 01 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. जरनैल सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 57 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
02. अभिजोत सिंह रखराज पिता तजिन्दर सिंह उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
03. जसपाल सिंह रंधावा पिता जरनैल सिंह रंधावा उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
04. हरप्रीत सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 47 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।





