छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: बलवा और चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 May 2026 11:46 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधानसभा थाना इलाके में बलवा, गाली-गलौज और चाकू से हमला करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 विधि के साथ संघर्षरत बालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। कुल 5 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने एक धारदार चाकू भी जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूस्तम दास मानिकपुरी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान धनेश्वर उर्फ मोनू टंडन उसके घर पहुंचा और वहां से सभी लोग झंडा चौक आमासिवनी की ओर गए, जहां पहले से ही टीकम घाघरे और सुकृत खाण्डे बैठे हुए थे। सभी ने वहां शराब का सेवन किया। इसके बाद सभी लोग दोपहिया वाहन से सुकृत खाण्डे को उसके आमासिवनी स्थित आवास छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे जब वे संतोषी मंदिर आमासिवनी के पास पहुंचे, तभी राकेश गुप्ता उर्फ पानी और उसके साथियों ने रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राकेश गुप्ता और उसके साथियों ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना विधानसभा पुलिस ने मामला दर्ज किया। अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं 103(1), 190, 191(2), 191(3), 126(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और संभावित ठिकानों की लगातार जांच की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास बंजारे उर्फ हड्डी और विनोद साहू उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश गुप्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। अन्य आरोपियों से भी संबंधित मोबाइल और सामग्री जब्त की गई है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दोनों बालकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
Tagsरायपुर ग्रामीणविधानसभा थानाबलवा मामलाचाकू से हमला3 आरोपी गिरफ्तार2 बालक कार्रवाईबीएनएस धाराएंआर्म्स एक्टआमासिवनी घटनापुलिस कार्रवाईRaipur RuralVidhansabha Police Stationriot caseknife attack3 accused arrested2 children actionBNS sectionsArms ActAmasivni incidentpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





