छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: 2 शातिर मोबाइल चोर, पुलिस ने किया खुलासा

Shantanu Roy
26 Oct 2024 12:00 AM IST
Raipur Breaking: 2 शातिर मोबाइल चोर, पुलिस ने किया खुलासा
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थी विशाल अदानी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कृष्णा नगर सोसायटी गुढियारी रायपुर में रहता है एवं जनरल सामान खरीदी बिक्री का कार्य करता है। प्रार्थी की दुकान देवेन्द्र नगर सेक्टर 01 में मेन रोड पर स्वर्ग लोक जनरल स्टोर के नाम से है। दिनांक 15.10.2024 को रात्रि 10.45 बजे प्रार्थी एवं प्रार्थी का पुत्र दुकान में थे उसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के दुकान में सामान लिये एवं चले गये। कुछ देर बाद प्रार्थी द्वारा दुकान के काउंटर में रखे मोबाईल फोन को देखा तो पाया कि उसका
मोबाईल
फोन वहां नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के काउंटर पर रखे मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 328/24 धारा 305, 3(5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व मंे थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके पुत्र सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी के संबंध में लगातार पतासाजी किया जा रहा था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी जैनुल यशदानी की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में जैनुल यशदानी से कड़ाई से
पूछताछ
करने पर उसके द्वारा अपने साथी लक्ष्मण बघेल उर्फ कालू, जय ताण्डी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक के साथ चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर अपचारी बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत् बालक की भी पतासाजी कर पकड़कर उसके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में आरोपी जय ताण्डी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी -
01. जैनुल यशदानी पिता जीआउल यशदानी उम्र 29 साल निवासी वॉलफोर्ट सिटी बीएसयुपी कालोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
02. लक्ष्मण बघेल उर्फ कालू पिता प्रभुलाल बघेल उम्र 21 साल निवासी मरवाड़ी शमशान घाट बुढ़ातालाब डबरीपारा थाना कोतवाली रायपुर।
Next Story