छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: शहर में लूटपाट करने वाले 2 लूटेरे गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Sep 2024 6:34 PM GMT
Raipur Breaking: शहर में लूटपाट करने वाले 2 लूटेरे गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थी गोपाल सागर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लालगंगा शॉपिंग मॉल शास्त्री बाजार के पास रहता है तथा खाना बनाने का कार्य करता है। रात करीबन 11.40 बजे प्रार्थी अपने मालिक के घर से खाना बनाकर स्व्यं के घर जा रहा था, उसी दौरान डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत शिव शक्ति काम्पलेक्स के सामने रोहणीपुरम के पास 03 अज्ञात लड़के प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी की मोपेड वाहन के सामने एक्टिवा वाहन लाकर प्रार्थी का रास्ता रोक दिये तथा उसके साथ छीना झपटी एवं अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे तीनों लड़को के द्वारा प्रार्थी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी की मोपेड वाहन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात लड़को के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अप.क्र 348/24 धारा 309(4), 126(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

लूट की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ घटना को कारित करने हेतु जिस दोपहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी जानकारी एकत्रित करते हुए अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी.डी.नगर चंगोराभाठा निवासी भूपेन्द्र मरकाम उर्फ गोल्डी की पतासाजी कर पकड़ा गया। भूपेन्द्र मरकाम उफ्र गोल्डी से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लूट की घटना को अपने अन्य 02 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों की भी पतासाजी कर पकड़ा गया है। अन्य चोरी/लूट की घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना सरस्वती नगर क्षेत्र से 01 नग एक्सेस वाहन सी जी/04/एम एच/5134 को चोरी करना बताया गया। चोरी की दोपहिया वाहन में उनके विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से लूट की 01 नग मोपेड वाहन तथा चोरी की 01 नग एक्सेस वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,80,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार - 01. भूपेन्द्र मरकाम उर्फ गोल्डी पिता स्व. नंदलाल मरकाम उम्र 18 साल निवासी शिव नगर शीतला मंदिर के पास न्यू चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
Next Story