छत्तीसगढ़
RAIPUR BREAKING: 18 अधिकारी-कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव
Nil dhankar
13 Jan 2022 11:54 AM IST

x
रायपुर। नया रायपुर स्थित विकास भवन में कोरोना विस्फोट हुआ है. कार्यालय में कार्यरत 18 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें जॉइंट मिशन डायरेक्टर और अनुभाग अधिकारी भी शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, कार्यालय में एक-तिहाई उपस्थिति रोस्टर का पालन नहीं हो रहा था. सभी अधिकारी-कर्मचारी कल तक कार्यालय आ रहे थे. आदेश के बाद भी आजीविका मिशन के कर्मचारियों का रोस्टर तैयार नहीं किया गया था, और वर्क फ्राम होम की अनुमति नहीं दी गई थी. अभी भी कुछ लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ने के आसार हैं.
Next Story





