छत्तीसगढ़
रायपुर ब्रेकिंग: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, मौत
Nil dhankar
22 March 2022 1:42 PM IST

x
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोरा बाजार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने तत्काल ट्रक को रोक लिया। उरला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला स्कूटी में जा रही थी। सरोरा बाजार के पास गाड़ी बैक कर रही थी, तभी ट्रक के चपेट में आ गई।
महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अलग कर शव को अपने कब्जे में लिया। और पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया।
Next Story





