छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: जीई रोड में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

Nilmani Pal
18 Sept 2022 10:41 AM IST
रायपुर ब्रेकिंग: जीई रोड में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
x

रायपुर। शहर से गुजरने वाले जीई रोड पर एन आई टी के सामने यह कार दुर्घटना का शिकार हुई। कार का नंबर नजर नहीं आ रहा। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। सरस्वती नगर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल भी थाने से कुछ सौ मीटर है।

कल भी हुआ था हादसा

विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में ये दुर्घटना हुई। जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में एक युवक ने अपनी तेज रफ्तार कार घुसा दी। इसमें कुछ महिलाओं और बच्चों को चोट आई है। मामला रायपुर के अग्रसेन चौक इलाके का है। विश्वकर्मा जयंती पर समाज के लोगों ने एक शोभा यात्रा निकाली। ये यात्रा शाम करीब 5.30 बजे बढ़ई पारा से होते हुए अग्रसेन चौक के पास पहुंचीं। तभी वहां से गुजर रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार भीड़ में घुस आई। गाड़ी ने लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Next Story