छत्तीसगढ़

Raipur: बॉयफ्रेंड का शव उरकुरा में तो गर्लफ्रेंड की लाश मिली होटल में

Nil dhankar
7 July 2024 12:39 PM IST
Raipur: बॉयफ्रेंड का शव उरकुरा में तो गर्लफ्रेंड की लाश मिली होटल में
x

रायपुर raipur news। रायपुर के जेल रोड स्थित Hotel Babylon Inn होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली. युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल Vani Goyal के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना Saraswati Nagar Police Station में गुम इंसान दर्ज था.


chhattisgarh news बताया जा रहा है कि युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिली. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है. युवती कल से लापता थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. chhattisgarh

Next Story