छत्तीसगढ़

रायपुर: पंखे से लटकी मिली महिला की लाश...पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थी मृतका

Admin2
22 Dec 2020 11:10 AM IST
रायपुर: पंखे से लटकी मिली महिला की लाश...पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थी मृतका
x
पति फरार

छत्तीसगढ़/रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित भावना नगर में एक महिला की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी भावना नगर में 28 वर्षीय प्रियंका सोनी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। महिला रायगढ़ के पोस्ट ऑफिस में काम करती थी। लॉकडॉउन में रायपुर आई हुई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। जानकारी के मुताबिक महिला का पती रवि सोनी आदतन शराबी है। शराब को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। बीती रात भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। मृतका का पति कल रात से घर पर नहीं है, उसकी तलाश की जा रही है।



Next Story