छत्तीसगढ़

रायपुर: दो गुटों में खूनी संघर्ष...हंसिए और डंडों का प्रयोग...दो लोग घायल

Admin2
19 Dec 2020 5:55 PM IST
रायपुर: दो गुटों में खूनी संघर्ष...हंसिए और डंडों का प्रयोग...दो लोग घायल
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में बीती रात जबरदस्त हंगामा हो गया। यहां गांव के दो गुट आपस में उलझ गए। लाठी, डंडों और हंसिए से लोगों ने एक दूसरे पर वार किए। खरोरा पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में युवकों ने हंगामा किया। इस मामले में अब पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ शांति भंग करने, घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। घटना में दो लोगों को चोटें आईं हैं। नजदीकी अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है। इनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में पुलिस और भी धाराएं जोड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।



Next Story