छत्तीसगढ़

रायपुर: CISF जवान की कार से टकराया बाइक सवार

Nil dhankar
14 May 2022 10:33 AM IST
रायपुर: CISF जवान की कार से टकराया बाइक सवार
x
रायपुर। तेज रफ्तार बाइक सवार ने CISF जवान की कार को ठोकर मार दी. जानकारी के मुताबिक CISF जवान नारायण विश्वास कार से अपनी माता को लेकर माना बस्ती से राम कृष्ण केयर अस्पताल जा रहा था. इस दौरान माना बस्ती पुलिया के आगे मेन रोड के साईड में कार कोखड़ी किया। तभी रायपुर की तरफ से आ रही मो0सा0 का चालक मोबाईल से बात करते कार की ड्राईवर साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही इस हादसे में किसी को चोंट नहीं लगी है. पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Next Story