छत्तीसगढ़

रायपुर: हरे रामा हरे कृष्णा के धुन के साथ निकली आजादी गौरव यात्रा

Nil dhankar
11 Aug 2022 4:17 PM IST
रायपुर: हरे रामा हरे कृष्णा के धुन के साथ निकली आजादी गौरव यात्रा
x

रायपुर। आजादी की गौरव यात्रा तीसरे दिन भी जारी रहा पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड में यह यात्रा भ्रमण करती रही। कार्यकर्ता हरे रामा हरे कृष्णा की धुन के साथ आजादी की गौरव यात्रा में शामिल हुए।शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर तिरंगा भी वितरित किया एवं आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरव गाथा भी आम जनों को सुना रहे थे।

आज की इस यात्रा में मुख्य रूप से गिरीश दुबे ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर पार्षद प्रकाश जगत वार्ड अध्यक्ष कृष्ण नायक संपत ठाकुर , हरमेश मानीक जी , सोहन शर्मा जी, हजरून बानो , संगीता राजपूत,मधु नायक, योगेश दीक्षित, सहनी जी, देवेंद्र साहू , राम गुलाब साहू, भजन साहू, रमाकांत सोमवंशी, अश्वनी ध्रुव, एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Next Story