छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट के कर्मचारी यहां चोरी, लाखों रूपये पार

Nilmani Pal
23 Nov 2024 4:59 PM IST
रायपुर एयरपोर्ट के कर्मचारी यहां चोरी, लाखों रूपये पार
x

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट के कर्मचारी के घर चोरी की वारदात हो गई है। घटना के दौरान पति-पत्नी ऑफिस गए हुए थे। घर सुना था। बताया जा रहा है कि चोर इसी बात का फायदा उठाकर बाउंड्रीवॉल फांदकर घर के अंदर घुसा। उसने अलमारी में रखें कैश समेत करीब 3 लाख का माल लेकर फरार हो गया।

यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुराणिक प्रसाद सोनवानी ने थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह अमलीडीह रायपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी में काम करता है। शुक्रवार की सुबह अपने घर के में गेट में ताला लगाकर ड्यूटी गया। उसकी पत्नी भी अपने ऑफिस चले गई। जब दोपहर को वापस घर लौटे तो अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ था।

सोनवानी ने कहा कि चोर बाउंड्री वॉल बांधकर घर के अंदर घुसा। फिर उसने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर एंट्री की। कमरे के अंदर रखें अलमारी का भी ताला तोड़ दिया। फिर चोर ने करीब 1 लाख रुपए नगद समेत DSLR कैमरा और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है।

Next Story