छत्तीसगढ़
रायपुर : दुकान के बाहर सामान रखने पर कार्यवाही, निगम ने लगाया जुर्माना
Nil dhankar
10 Dec 2025 5:52 PM IST

x
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर के डोंगरे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 2 अंतर्गत फाफाडीह चौक से सुभाष नगर चौक तक दुकानों के बाहर रखे गए सामानों पर कार्यवाही की गयी.
नगर निगम जोन 2 की टीम द्वारा क्षेत्र में सम्बंधित दुकानदारों पर सामान दुकान से बाहर रखने पर 17200 रूपये की चालानी कार्यवाही की और 5 ठेलों सहित अन्य सामानों की जप्ती करते हुए नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सम्बंधित मुख्य मार्ग क्षेत्र में सुगम आवागमन उपलब्ध करवाकर यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत दिलवाई.
Next Story





