छत्तीसगढ़

रायपुर: लूट की वारदात का आरोपी पकड़ाया, ये बात पता चली!

jantaserishta.com
27 Nov 2025 11:24 AM IST
रायपुर: लूट की वारदात का आरोपी पकड़ाया, ये बात पता चली!
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अजीब लेकिन चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। एम्स में क्लर्क के तौर पर काम करने वाले एक कर्मचारी से 2200 रुपये की लूट हुई और लुटेरा कोई आम बदमाश नहीं उसकी एक आंख नकली थी। पीड़ित की शिकायत के बाद आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

घटना रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। जहाँ एम्स में क्लर्क के पद पर काम करने वाले कर्मचारी को घर जाते समय एक युवक ने रास्ता रोककर लूट लिया। लुटेरे ने चाकू मारने की धमकी दी और पीड़ित के पास मौजूद 2200 रुपये छीनकर फरार हो गया। इस वारदात में सबसे रोचक बात थी कि, लुटेरे की एक आंख नकली थी। और इसी पहचान ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद की। शिकायत दर्ज होते ही आजाद चौक थाना पुलिस सक्रिय हुई। सर्चिंग और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लुटेरे रतन उर्फ राज महानंद को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story