छत्तीसगढ़

रायपुर : मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 July 2025 12:50 PM IST
रायपुर : मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार हो गया है। राकेश चन्द्र तिवारी ने 08.07.2025 को थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के सामने चौक के पास रोड में संजय चौधरी रोज कचरा एवं खाने का जूठा डालते है। 07.07.2025 को रात करीब 11.00 बजे संजय चौधरी फिर से चौक में जूठा डाल रहे थे जिन्हे अपने घर से मना किया तो संजय चौधरी उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा। तब प्रार्थी अपने घर से बाहर निकल कर उन्हे गाली गलौच करने से किया मना किया और बोला कि यहां पर रोज साफ सफाई कराता हूं आप जूठा व कचरा क्यो डालते हो।

वाद-विवाद की आवाज सुनकर इनका बेटा ऐश्वर्य तिवारी व उसके तीन दोस्त रचित माटे, शिवांग शुक्ला, गगन कुमार उर्फ गोकुल जो घर आये हुए थे मौके पर आये तो संजय चौधरी बोला कि तुम लोग मुझे धमका रह हो फिर इतने में संजय चौधरी के बाजू में रहने वाले यासिन शेख उर्फ लाल सोनू एवं उसका भाई, भतीजा वहा पर आ गये और सभी मिलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे फिर वे लोग इसके बेटे ऐश्वर्य के साथ धक्का मुक्की करने लगे तथा मना करने पर हाथ मुक्का व लात से मारना पीटना शुरू कर दिया। भीड़ इकट्ठा हो जाने पर ये लोग अपने घर के अंदर चले गये तो कुछ देर बाद याशिन शेख उर्फ सोनू एवं उसके 10-15 साथी प्रार्थी के घर में घुसकर लाठी-डण्डे, हाथ मुक्के, पाईप, चाकू से इनके उपर प्राणघातक हमला कर मारपीट किये जिससे इन लोगों को चोंटे आई है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार प्रकरण में फरार आरोपी मोहम्मद अनस खान पिता नासिर रजा निवासी नूरानी मस्जिद के पीछे राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर को आज दिनांक 23.07.2025 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड में भेजा गया ल प्रकरण में अब तक कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केस में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं l

Next Story
null