छत्तीसगढ़

रायपुर: आशिक ने की हत्या करने की कोशिश, भागकर प्रेमिका ने बचाई जान

Nil dhankar
6 Jun 2022 11:54 AM IST
रायपुर: आशिक ने की हत्या करने की कोशिश, भागकर प्रेमिका ने बचाई जान
x

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक प्रेमी जोड़े के बीच विवाद होने पर सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की हत्या की कोशिश की है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामलडीडीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नवनीत तिवारी नाम का युवक शनिवार रात अपनी प्रेमिका को घूमने के लिए सरोना लेकर गया। यहां सुनसान इलाके में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नवनीत ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। किसी तरह प्रेमिका वहां से आई और डीडीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Next Story