छत्तीसगढ़

रायपुर: लाखों की सट्टा पट्टी के साथ एक युवक गिरफ्तार

Admin2
16 Feb 2021 12:30 PM IST
रायपुर: लाखों की सट्टा पट्टी के साथ एक युवक गिरफ्तार
x
सट्टा खिलाते युवा पकड़ाया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे है। पुलिस भी लगातार अपराधियों पर लगाम कसने के लिए निरंतर प्रयास करती जा रही है। मगर फिर भी इसका कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। आए दिन सटोरिए सट्टा बाजी करते पकड़ते है और कमजोर कानून और जमानती धाराओं के चले इनकी जमानत भी हो जाती है। या थाने से ही मुचलके में छूट जाते है। इसी कड़ी में खरोरा थाना क्षेत्र में ग्राम भैंसा में खरोरा पुलिस ने सट्टा खिलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। खरोरा थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिरों से मिली सुचना के तहत एक विशेष टीम बनाई गई और आरोपी को सट्टा खिलाते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सटोरिए के पास से लाखों की सट्टा पट्टी और 15 हज़ार नगद जब्त किया। आरोपी 26 वर्षय युवक आनंद टंडन आए दिन भैसा गांव में सट्टा खिलाने का काम करता था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 4 (क) जुआ एक्ट अधिनियम तहत कार्रवाई की जा रही है।

Next Story