छत्तीसगढ़

रायपुर: ITBP जवान से 74 हजार की ठगी, ऐसे फंसा ठग गिरोह के चंगुल में

jantaserishta.com
14 Sept 2021 10:01 AM IST
रायपुर: ITBP जवान से 74 हजार की ठगी, ऐसे फंसा ठग गिरोह के चंगुल में
x
जांच जारी

रायपुर। ITBP का जवान एक ठग गिरोह के चंगुल में फंस गया। चंद मिनट में जवान ने अपने खाते से तकरीबन 74 हजार रुपए गंवा दिए। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है। इस साइबर ठगी के मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद लेकर ठगों को पकड़ने की तैयारी कर रही है। जिस जवान के साथ ये हुआ वो रायपुर के ITBP खरोरा स्थित बटालियन में पदस्थ था। मामले की शिकायत खरोरा थाने में की गई है। जवान सुनील कुमार के साथ ये ठगी की वारदात हुई है। मूलत: हरियाणा के निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को ठग ने उसे कॉल किया था। ठग का नंबर था 7015383053। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। कहा कि खाते में कुछ अपडेट न होने की वजह से कभी भी खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा। जवान ने उपाय पूछा तो ठग ने दूसरी तरफ से कहा कि वो खाते में कुछ रुपए जमा करवा देगा इससे अकाउंट ब्लॉक नहीं होगा।

ठग ने जवान के खाते में 1 रुपए ट्रांसफर किए। जवान को सब ठीक ही लग रहा था। इसके बाद ठग ने फिर 9518169648 नंबर से WHATTAPP पर एक QR कोड भेजा था। इस कोड लिंक को टच करने पर जवान के खाते से रुपए कट गए। पैसे तीन बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कटे, पहली बार में 24999, दूसरी बार में 25000 और तीसरी बार में 24999 रुपए काट लिए गए। अब जवान ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story