छत्तीसगढ़

रायपुर: नकदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

Nil dhankar
6 July 2022 6:30 AM IST
रायपुर: नकदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार
x

रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने रावांभाठा मैदान के पास से जुआ खेलते छह लोगों को पकड़ा है। सभी पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई। जुआरियों से 6500 रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रावांभाठा मैदान के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने ओमप्रकाश निषाद, पिंटू साहू, सीताराम यादव, टोमन निषाद, रमेश साहू और जितेंद्र निषाद को पकड़ा। खमतराई पुलिस ने इसके साथ ही जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाने की बात कही है।


Next Story