छत्तीसगढ़

रायपुर: अवैध गुटखा के साथ ई रिक्शा चालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
12 Sep 2021 12:06 PM GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से गुटखा ले जाते एक ई रिक्सा को जब्त किया। मामले में जानकारी देते हुए गंज थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि एक ई रिक्सा में एक व्यक्ति बोरियों में गुटखा लेकर जा रहा है। तत्काल पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर ई रिक्सा वाले व्यक्ति को पकड़ा। मामले में पुलिस ने ई रिक्सा चालक हेमंत रजक और उसके दो साथी मनोज हरजपाल, वीरेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक ई रिक्शा के साथ 4 बोरी गुटखा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने खाद्य विभाग को गुटखा का जखीरा सौंप दिया है।

गंज थाना में जब्त की गई ई रिक्शा को पुलिस ने पकड़ तो लिया मगर इस काले कारोबार का मुख्य सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। ई रिक्शा के गरीब ड्राइवर को पकड़कर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। नए कप्तान को खुश करने के लिए पुलिस ने इस कार्रवाई को किया है। और सड़े गुटखा के जखीरा को जब्त कर मामूली धाराओं में अपराध भी दर्ज किया है।

Next Story