छत्तीसगढ़

रायपुर: क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

Admin2
6 Oct 2020 1:43 PM GMT
रायपुर: क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल
x

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी और फायरिंग मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ती जा रही है। तेलीबांधा पुलिस ने 2 और आरोपियों को दबोचा है। इस तरह अब तक क्वींस क्लब मामले में 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। तेलीबांधा पुलिस ने विक्रमजीत सिंह उर्फ बिकका सिंह और शुभांगी मांडविया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले पुलिस ने बीते शुक्रवार को दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिलाओं में से ही एक ने पार्टी के लिए क्वींस क्लब को बुक करवाया था। ज्ञात हो कि पार्टी के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी हितेश पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल मामले में प्रशासन की कार्रवाई जारी है।




Next Story