छत्तीसगढ़

रायपुर : चाकू लेकर घूम रहे 2 बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
31 Jan 2025 4:39 PM IST
रायपुर : चाकू लेकर घूम रहे 2 बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। चाकू लेकर घूम रहे 2 बदमाश गिरफ्तार हुए है। थाना खमतराई को सूचना मिला कि डब्ल्यूआरएस कालोनी में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आम लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर घटना स्थल में जाकर घेराबंदी कर आरोपी रूपेश कुमार पिता जैकरु विभार 30 वर्ष निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई को पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी रूपेश कुमार के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कारवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - रूपेश कुमार पिता जैकरु विभार 30 वर्ष निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई रायपुर

खमतराई पुलिस को सूचना मिला कि गंगानगर ओवरब्रिज के नीचे में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आम लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर घटना स्थल में जाकर घेराबंदी कर आरोपी कृष्ण दुर्गा पिता राजू दुर्गा उम्र 32 वर्ष निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई को पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी कृष्णा दुर्गा के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 71/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कारवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - कृष्ण दुर्गा पिता राजू दुर्गा उम्र 32 वर्ष निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई रायपुर

Next Story