छत्तीसगढ़

रायपुर: दो अलग-अलग मामलों में लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
10 Oct 2021 5:25 PM IST
रायपुर: दो अलग-अलग मामलों में लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार
x
रायपुर। दो अलग अलग मामलों में लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी प्रवीण गिरी गोस्वामी ने दिनांक 07/10/2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 07/10/2021 के शाम 05.30 से 06.00 बजे के मध्य उसके छोटे भाई आहत हर्षित गिरी गोस्वामी को घटनास्थल केनाल रोड सुलभ शौचालय रवि नगर रायपुर के पास सुजुकी एक्सेस स्कूटी में सवार दो अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार चाकू से हर्षित के बांए पैर में चोट पहुंचाकर गंभीर रूप से घायल कर हर्षित का जियोमी मोबाइल लूट लिया गया है प्रकरण में अपराध कायमी के तत्काल बाद आरोपियों की पतासाजी की जाकर प्रकरण में शामिल आरोपी (1)राहुल कश्यप उर्फ बिट्टू पिता विशाल कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी राजा तालाब राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर एवम सोहेल खान उर्फ टक्कु पिता समीर खान उम्र 21 वर्ष निवासी टाटीबंध थाना आमानका रायपुर को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई जिन्होंने घटना में शामिल होना स्वीकार किया प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक्सेस स्कूटी cg04 NF 62 78, एक नग बटनदार चाकू तथा लूटा गया मोबाइल बरामद कर विधिवत जप्त कर आरोपियों का कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पहचान कार्यवाही कराया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विनोद कश्यप, प्रधान आरक्षक शिवशंकर तिवारी,आरक्षक मेलाराम प्रधान,आनंद शर्मा,विपिन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Next Story