छत्तीसगढ़

रायपुर: 1 लाख 19 हजार नगदी के साथ 14 जुआरी गिरफ्तार...बाड़ी में खेल रहा था जुआ

Admin2
18 Nov 2020 5:19 AM GMT
रायपुर: 1 लाख 19 हजार नगदी के साथ 14 जुआरी गिरफ्तार...बाड़ी में खेल रहा था जुआ
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस की टीम ने देर रात को गुढ़ियारी इलाके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 19 हजार 220 रुपए नगद भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्राभट्टी इलाके के एक बाड़ीमें बीते कुछ दिनों से जुआरियों का जमवाड़ा लगा रहता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार राम दबिश देकर बाड़ी से 14 जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।


Next Story