छत्तीसगढ़

RAIPUR: करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले चिटफण्ड कंपनी के 03 डायरेक्टर गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Jan 2022 8:30 PM IST
RAIPUR: करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले चिटफण्ड कंपनी के 03 डायरेक्टर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

रायपुर: मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित ऋषभ काम्पलेक्स में जी एम डेयरी जी एच गोल्ड नामक चिटफण्ड कंपनी का कार्यालय था, जिसके डायरेक्टर शैलेन्द्र चन्द्र गोस्वामी, सतनाम सिंह रंधावा, नरेन्द्र सिंह एवं अन्य डायरेक्टरों द्वारा प्रार्थिया को कम समय में रूपए दोगुना होने एवं अन्य लुभावनी स्कीम का झांसा देकर रकम जमा कराकर कुछ दिनों बाद आरोपियान प्रार्थिया का रकम लेकर ऑफिस बंद कर फरार हो गए। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 94/19 धारा 420, 406, 34 भादवि. एवं ईनामी चिटफण्ड धन परिचालन अधिनियम की धारा 4, 5, 6 एवं छ.ग. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. के कई जिलों सहित देश के कई राज्यों में भी ठगी के दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story