छत्तीसगढ़
रायपुर में अब तक के कोटे के हिसाब से एक प्रतिशत कम हुई वर्षा, जल्द ही मानसून विदा होगा
jantaserishta.com
18 Sept 2024 8:36 AM IST

x
बुधवार को भी शहर में हल्के बादल रहेंगे.
रायपुर: मानसून सीजन खत्म होने वाला है। 30 सितंबर को सीजन खत्म होने में अभी 13 दिन बाकी हैं। प्रदेश में अब तक औसत से 7 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं रायपुर में अब तक के कोटे के हिसाब से एक प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी शहर में हल्के बादल रहेंगे। एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
1 जून से 17 सितंबर तक रायपुर में 942.4 मिमी बारिश हो चुकी है। इस दौरान रायपुर में बारिश का औसत 953 मिमी है। औसत के बराबर बारिश हो चुकी है। यह अच्छा है। प्रदेश के लिहाज से देखा जाए तो बारिश कम है। प्रदेश में 1152.6 मिमी बारिश हो चुकी है। 17 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का औसत 1077.5 मिमी है। यानी औसत से 7 फीसदी तक ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज रहीं। बारिश का मुख्य केंद्र उत्तरी छत्तीसगढ़ रहा।
इस वजह से रायपुर में बहुत ज्यादा पानी नहीं गिरा। एक-दो बार हल्की बारिश हुई। बुधवार को भी रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान आज 29.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। बुधवार को दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





