छत्तीसगढ़

CG के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी

Nilmani Pal
28 April 2022 5:10 PM IST
CG के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. जारी सूची में 7 जिलों का नाम शामिल है. जिसमें महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर, और दंतेवाड़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक तेज अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है.

लू - रायपुर जिला प्रशासन ने लू (तापघात) से बचाव एवं इससे होने वाली क्षति को कम करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किये है । मनरेगा के श्रमिकों पर लू के प्रभाव को न्यूनतम करने हेतु समस्त प्रयास किए जाएँ तथा कार्यस्थल पर छाया एवं शीतल जल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए है। पंचायत भवनों में लू से बचाव के उपायों से संबंधित प्रचार-प्रसार करने और लू से प्रभावित होने पर प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार बॉक्स की पर्याप्त संख्या तथा पंचायत भवन में इसकी उचित स्थान पर उपलब्धता सुनिश्चित को भी कहा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर यथासंभव शीतल जल तथा छायादार स्थल (शेड) की व्यवस्था के साथ पेयजल के लिए ग्राम में स्थापित समस्त हैंड पंपों-नल-जल योजना को चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए है।

Next Story