छत्तीसगढ़
रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू, कई जिलों में भी बदले मौसम
Nil dhankar
8 Oct 2024 12:49 PM IST

x
रायपुर raipur news । 12 बजे के बाद रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव आया है। गरज-चमक वाले बादल अपने साथ मॉइस्चर को खींचते हैं, जिसके कारण बूंदाबांदी और बारिश होती है।
chhattisgarh news बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण गर्मी के बीच सोमवार को राहत की बारिश हुई। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली थी, लेकिन दोपहर 12 के बाद से मौसम ने करवट ली। दोपहर एक बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक एक घंटे तेज बारिश हुई।
Next Story





