छत्तीसगढ़

रायपुर समेत इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई गरज चमक होने की संभावना

Nil dhankar
22 April 2022 12:49 PM IST
रायपुर समेत इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई गरज चमक होने की संभावना
x

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन संभागों के जिलों में अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

वहीं तापमान की बात करें तो देर रात हुई बारिश के चलते लोगों की गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस बारिश से लू की मार झेल रही प्रदेश की जनता की राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों की बात करें तो पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों के लोगों के राहत भरी खबर है। हिमालय के ऊपर से निकल रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। लिहाजा कई इलाकों में लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो रही है। आज दिल्ली समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि इससे गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Next Story