छत्तीसगढ़

रायपुर में आज भी बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
9 Aug 2026 8:30 AM IST
रायपुर में आज भी बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट
x
रायपुर: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई. सबसे ज्यादा पानी बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गिरा. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही. वहीं देर शाम शुरू हुई बारिश ने राजधानीवासियों को उसम से राहत दी. रायपुर में शनिवार को करीब 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया. 7 अगस्त को 33 डिग्री तापमान में गिरकर शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं.
रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में 9 अगस्त को एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है.
प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर, में आकाशीय बिजली और वर्षा होने की संभावना जताई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story