छत्तीसगढ़

तेज गर्मी के बीच हुई बारिश, इस जिले में बदला मौसम का मिजाज

Nilmani Pal
4 April 2022 9:29 AM GMT
तेज गर्मी के बीच हुई बारिश, इस जिले में बदला मौसम का मिजाज
x
CG

केशकाल। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। तेज गर्मी के बीच अचानक आसमान में छाए काले बादल बरस गए। वहीं झमाझम बारिश से केशकाल में तापमान में गिरावट हुई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बदले मौसम का असर दिख सकता है। वहीं अन्य जगहों में मौसम में किसी तरह बदलाव के असार नहीं है। बात दें मौसम में आए बदलाव से केशकाल नगर में आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से मौसम ठंडा हो गया। रायुपर मौसम​ विभाग की माने तो प्रदेश के मौसम में अभी किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है। हालांकि एक दो जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।


Next Story