छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश, मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की जताई संभावना

Nil dhankar
17 April 2022 12:12 PM IST
छत्तीसगढ़ में बारिश, मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की जताई संभावना
x

रायपुर। प्रदेश में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार को रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बलौदाबाजार का रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक बनी है। इन दिनों प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण में दक्षिणी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही रविवार को हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।

Next Story