छत्तीसगढ़

रायपुर में देर रात से हो रही बारिश, छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, जानिए कैसा रहेगा मौसम

jantaserishta.com
17 Aug 2026 8:38 AM IST
रायपुर में देर रात से हो रही बारिश, छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, जानिए कैसा रहेगा मौसम
x
रायपुर: देश के कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। सावन के इस महीने में कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। वहीं कई इलाकों में भूस्खलन और जानमाल की खबरें सामने आ रही है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी मौसम मेहरबान बना हुआ है। यहां कल से ही मौसम सुहाना बना हुआ है और आज सुबह से ही राजधानी समेत कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।इतिहास
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना चताई है। विभाग ने कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज से एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है और आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 16 अगस्त तक 708.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 841.8 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 551.0 मिमी केल्हारी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील चिरमिरी में 804.2 मिमी, तहसील मनेन्द्रगढ़ में 841.8 मिमी, तहसील खड़गवां में 579.5 मिमी, तहसील भरतपुर में 725.5 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 748.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story